
महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनिया के महान क्रिकेटरों में गिना जाता है और आज वह एक सफल खिलाड़ी हैं। “महेंद्र सिंह धोनी” सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया भर में लाखों प्रशंसक हैं और सभी उन्हें बहुत प्यार करते हैं। वजह ये है कि महेंद्र सिंह आज बि जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं।
इतनी दौलत और शोहरत के बावजूद धोनी ने कभी घमंड नहीं किया। महेंद्र सिंह धोनी सभी से बड़े प्यार और विनम्रता से मिलते हैं। हर कोई जानता है कि धोनी क्रिकेट के मैदान पर कितने अच्छे खिलाड़ी थे। लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए महेंद्र सिंह धोनी की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी की अंदरकी यानी उनकी अपनी लाइफ के बारे में कुछ बताने जा रहे हैं।
हम सभी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन शायद ही कोई जानता हो कि एमएस धोनी की जिंदगी में साक्षी से पहले साउथ इंडियन फिल्म एक्ट्रेस राय लक्ष्मी आई थीं। जी हां, महेंद्र सिंह धोनी की साक्षी से शादी से पहले माही के एक्ट्रेस राय लक्ष्मी के साथ अफेयर की चर्चा थी। माही के खेल के अलावा उनके प्यार की भी खूब चर्चा हुई।
महेंद्र सिंह धोनी का नाम साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी के साथ जुड़ा था! हर बार तरह इस बार भी महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने इस बारे में कुछ कहा राय लक्ष्मी और महेंद्र सिंह धोनी की प्रेम कहानी बहुत मशहूर हुई। दोनों की मुलाकात 2008 आईपीएल के दौरान हुई थी, जिसके बाद उनके लिंक-अप की खबरें सामने आईं लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया।
आपको बता दें कि राय लक्ष्मी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। लेकिन हिंदी दर्शकों में लोग उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पूर्व गर्लफ्रेंड के नाम से ही जानते हैं। साल 2008 में आईपीएल के पहले सीज़न में राय लक्ष्मी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एंबेसडर बनीं। इसी दौरान राय लक्ष्मी की मुलाकात धोनी से हुई।
माही इस टीम के कप्तान थे और यहीं से दोनों के बीच प्यार बढ़ गया! इस बीच धोनी और लक्ष्मी के लिंकअप की खबरें अक्सर चर्चा में रहीं लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए।
हालांकि, आज तक कोई नहीं जानता कि धोनी और राय लक्ष्मी के अलग होने की वजह क्या थी। एक्ट्रेस ने हाल ही में कहा था कि धोनी से रिश्ता उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। राय लक्ष्मी ने यह भी कहा कि कई साल बीत चुके हैं और लोगों को इस बारे में बात करना बंद कर देना चाहिए। धोनी सर अब तो शादीशुदा हैं और उनकी एक क्यूट सी बेटी भी है।
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में साक्षी से शादी की थी। धोनी की एक खूबसूरत बेटी भी है जिसका नाम जीवा है। धोनी की शादी के बाद राय लक्ष्मी ने कहा था कि उनके बीच कोई प्यार नहीं है, दोनों अच्छे दोस्त हैं और कभी एक-दूसरे को डेट नहीं किया। 2016 में जब महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म “एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” रिलीज हुई थी तो इस पर राय लक्ष्मी का एक बयान सामने आया था। उन्होंने कहा कि लोग बेवजह मेरे अतीत के बारे में बात करते हैं, जबकि धोनी और मैं दोनों काफी आगे बढ़ चुके हैं।
राय लक्ष्मी ने आगे कहा, ‘धोनी टीम का हिस्सा थे इसलिए हम एक साल से भी कम समय तक साथ रहे।’ लक्ष्मी के मुताबिक, उन्होंने कभी एक-दूसरे से किसी तरह का कमिटमेंट नहीं किया और शादी के बारे में कभी नहीं सोचा। राय लक्ष्मी ने कहा, “वह धोनी को अच्छी तरह से जानती हैं लेकिन वह उनसे कोई रिश्ता नहीं बता सकतीं। ऐक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि दोनों आज भी वो एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, वे अपनी जिंदगी में बोहोत आगे बढ़ चुके हैं। यहीं पर हमारी कहानी ख़त्म हो जाती है।
आपको बता दें कि राय लक्ष्मी का जन्म 5 मई 1989 को कर्नाटक में हुआ था। राय लक्ष्मी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2005 में तमिल फिल्म कारका कसादरा से की थी। 2016 में रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘अकीरा’ में राय लक्ष्मी माया के किरदार में नजर आई थीं। इसके बाद हिंदी सिनेमा में वह फिल्म ‘जूली 2’ और ‘ऑफिसर अर्जुन सिंह आईपीएस बैच 2000’ में भी नजर आईं।
राय लक्ष्मी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह हमेशा अपनी तस्वीरों से फैंस को दीवाना बनाते रहते हैं।