घर में पैसों की जगह गलती से भी न रखें ये 3 चीजें, वरना तंगी देगी दस्तक, जान ले….

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत महत्व दिया जाता है। घर के निर्माण से लेकर सजावट तक में इसका बहुत महत्व होता है। फिर जिस स्थान पर आप पैसे रखते हैं यानी तिजोरी या अन्य कोई भी चीज जहां आप पैसे रखते हैं वहां कुछ चीजें रखना बहुत अशुभ माना जाता है।
हिंदू धर्म के अंदर बहुत सी बातें बताई गई है जिनका हमें बहुत ख्याल रखना चाहिए। धन के बारे में ऐसी कुछ चीज बताई गई है जो हमें जान लेनी चाहिए नहीं तो हमें बहुत नुकसान होता है। ऐसा कहा जाता है कि जहां धन या खजाना रखते हैं वह कुछ चीजें रखनी नहीं चाहिए। तो चले जाने कौन सी वह चीज है।
1. झाड़ू: हिंदू धर्म में तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है इसलिए भूलकर भी तिजोरी के पास झाड़ू न रखें क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि खजाने के पास झाड़ू रखने से धन का नाश होता है। इससे आर्थिक गिरावट आ सकती है और घर में क्लेश रहेगा।
2. साफ बर्तन: साफ स्थान पर देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए भूलकर भी तिजोरी के पास गंदे बर्तन नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। तिजोरी को कभी भी नंगे हाथों से न छुएं। ऐसा करने से घर में धन की कमी हो जाती है।
3. काला कपड़ा: हिंदू धर्म में काले रंग को बहुत अशुभ माना जाता है। इसीलिए किसी भी शुभ अवसर पर काले कपड़े पहनने से मना किया जाता है। यही कारण है कि तिजोरी के पास काले रंग की कोई भी वस्तु नहीं रखनी चाहिए। लाल रंग देवी लक्ष्मी का पसंदीदा रंग माना जाता है इसलिए तिजोरी में रखे पैसे और आभूषणों को लाल कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए।