Dharma

शुक्र ग्रह के अस्त होने से इन तीन राशियों को मिलेगा बंपर फायदा – जान लें आपकी राशि तो नहीं इसमें….

शुक्र ग्रह को धन, यश, सुख और समृद्धि का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के उदय और अस्त होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। 19 अगस्त को शुक्र उदय होगा। शुक्र का उदय होना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र उच्च का हो तो उस व्यक्ति को किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। ऐसे लोगों को जीवन में सुख और समृद्धि मिलती है। शुक्र अभी भी अस्त अवस्था में है। 19 अगस्त को सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर शुक्र उदय होगा।

शुक्र के उदय होने से 3 राशि वालों को बड़ा फायदा होने वाला है। शुक्र 18 अगस्त तक अस्त रहेंगे और अगले दिन 19 अगस्त को सुबह 05:21 बजे उदय होंगे। 3 अगस्त को शाम 07:37 बजे शुक्र सिंह राशि में अस्त हो गया और 7 अगस्त को शुक्र कर्क राशि में गोचर कर गया। ऐसे में शुक्र इस समय कर्क राशि में विराजमान हैं। शुक्र के अस्त होने से 3 राशियों का भाग्य मजबूत होगा और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।

वृषभ: शुक्र के अस्त होने से वृषभ राशि वालों की सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। धन का प्रवाह अच्छा रहेगा, जिससे आर्थिक तंगी महसूस नहीं होगी। पहले से ज्यादा बचत कर सकते हैं। नौकरीपेशा और उद्यमशील लोगों को आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे, इन्हें हाथ से न जाने दें। 19 अगस्त तक आपके दिन अच्छे रहेंगे। इस दौरान आप महंगी चीजें खरीद सकते हैं, जिससे आपकी विलासिता बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित लोगों को नया जीवनसाथी मिल सकता है।

कर्क: इस समय शुक्र आपकी राशि में अस्त हैं। इसका आपके जीवन पर सुखद और शुभ प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। अचानक वित्तीय लाभ या कर लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आपके द्वारा किए गए निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा। लोग आपसे बहुत प्रभावित होंगे। आपका सामाजिक नेटवर्क बढ़ेगा। साझेदारी वाले व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। धन की कमी दूर होगी।

सिंह: अगर आपने पहले से ही शेयर बाजार में निवेश किया है तो शुक्र के अस्त होने से आपको फायदा हो सकता है। कुछ लॉटरी काम आ सकती हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है या फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप फिजूलखर्ची पर नियंत्रण कर पाएंगे, जिससे निवेश और बचत पहले से अधिक होगी। जो लोग प्रेम संबंध में हैं उनके लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। रिश्तों में रोमांस बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषिक: आपके घर खुशियां आने वाली है। कोई नए मेहमान आने वाले हैं जिसकी वजह से आपके घर में खुशियां आएगी। धन और धान्यमें बढ़ोतरी होगी। सरकारी जॉब भी आ सकती है। भगवान की असीम कृपा आप पर बनी रहेगी।

Back to top button